फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के वार्ड नंबर 6 में अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राममंदिर का चित्रक व पत्रक बांटे गए

Wed, 10 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में बड़ी खुशी के साथ दीप जगाकर दीपावली मनाने का निमंत्रण देने के लिए वार्ड नंबर छह में वेद धरसूंवाले, विजय अग्रवाल, श्रीमोहन वशिष्ठ, जेपी मिश्रा ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक बांटने का कार्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के जिला पालक सुभाष डागर, नगर संयोजक दयाशंकर तिवाड़ी व नगर पालक महावीर भांडोरिया ने बताया कि इस टोली ने वार्ड नं. 6 ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित मुरलीधर शास्त्री के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता बुद्धिप्रकाश एडवोकेट को निमंत्रण दिया तथा मंदिर में भी दीपों को जगाने के लिए कहा। शहर के 15 वार्डों की बनाई गई पांच बस्तियों में लोगों को निमंत्रण दिए जाने का कार्य 1 जनवरी से चल रहा है और यह 15 जनवरी तक तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर लोगों में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें