फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री की शादी की वर्षगांठ पर नांगल सोडा धाम पर गोमाता की पूजा अर्चना

विज्ञापन
फोटो नंबर- 14नांगल सोडा धाम पर गो माता की पूजा अर्चना करते जेपी सैनी। स्रोत-प्रवक्ता - फोटो : जिला जज के विश्राम कक्ष में लोक अदालत की तैयारी बैठक करते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता।
विज्ञापन
नारनौल। सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा नगरकोट नांगल सोडा धाम पर संचालित गोशाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की शादी की सालगिरह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्केट कमेटी नारनौल के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने गोमाता के लिए सवामणी लगाई। जेपी सैनी ने कहा कि नांगल सोडा धाम पर संचालित गोशाला में गुरु मां अन्नपूर्णा देवी के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेपी सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से वे प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ युवा वर्ग की तरफ विशेष ध्यान कर रहे हैं। जहां गोवंश को बचाने के लिए प्रदेश की गोशालाओं में भरपूर मात्रा में ग्रांट दी जा रही है।
विज्ञापन

धाम की गद्दी पर विराजमान गुरु मां अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शुभ दिन जैसे शादी की सालगिरह या जन्मदिवस या कोई भी खास उत्सव गोमाता के संरक्षण में मनाना चाहिए। साथ ही अपनी नेक कमाई में से गोसेवा में उस धन को लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस अवसर पर गोसेवक भाजपा नेता जेपी सैनी ने गोमाता की सेवाकर समाज को एक नया संदेश दिया है। इस अवसर पर निलेश, नवीन, अविनाश बडकोदा, संजीत पटीकरा, घनश्याम, मुकेश, राजू, राधेश्याम, निर्मला विमला शकुंतला, लक्ष्मी आदि अन्य भक्त मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें