फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण में शिव आराधना ऊर्जा का संचार : मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित बाबा जाखदेव मंदिर परिसर में श्रावण मास में महिला भजन-कीर्तन हो रहा है। इसमें प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों महिलाएं भाग ले रही हैं। मंदिर कमेटी प्रधान रवींद्र पाल और सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि ॐ नमः शिवाय जाप व भजनों से वातावरण शिवमय है। मिशन जनसेवा समिति अध्यक्ष मुकेश चौहान ने श्रावण में शिव आराधना का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नित्य भजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। माता भूरा भवानी मंदिर में भी महंत शक्तिनाथ महाराज के मार्गदर्शन में शाम को भजन-कीर्तन होते हैं। भजन मंडली में चंदरावली, कमला, विमला, सरपंच केला, सरपंच तारावती सहित अनेक महिलाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें