फोटो संख्या:54- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर गणेश पूजन करते कमेटी के पदाधिकारी व कला
- फोटो : Archive
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर रामलीला मंचन से पहले भगवान गणेश का विधिवत संगीतमय पूजन किया गया। पंडित हरिशंकर कौशिक और पंडित शुभम तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन के दौरान भक्ति संगीत के बीच विघ्नहर्ता गणेश की आराधना कर रामलीला के सफल और निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण सैनी, मनोहर लाल यादव, प्रो. हरिसिंह यादव, ललित एडवोकेट, जोगेंद्र सेठ, प्रकाश सैनी, भगवान सैनी, सुरेश गोस्वामी, दलीप गोस्वामी, राजेश लावणियां सहित सभी कलाकार मौजूद रहे। कमेटी सदस्यों ने भगवान श्रीराम की लीलाओं के सफल मंचन की प्रार्थना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार शुभ कार्य से पहले गणेश पूजन किया जाता है। संवाद