फोटो नंबर- 01गांव जैलाफ के विद्यालय में जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य लोकेश कुमार।स
नारनौल। गांव जैलाफ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य लोकश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली निकाली गई और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने कहा कि पानी के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर दयानंद, डॉ. महताब, जोगिंदर और सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद