फोटो नंबर- 02मुख्यमंत्री से भेंट करते सैनी सभा के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। स्थानीय सैनी सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सभा के प्रधान बिशन सिंह सैनी ने बताया कि विकास कार्यों और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रोहतास सैनी, विजय सैनी, सुरेंद्र सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद