फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

Tue, 09 Jun 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18बैठक में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारी।स्रोत:प्रवक्त
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नारनौल विधानसभा के बीएलए-1, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें।
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
विज्ञापन


एसआईआर पर्यवेक्षक विनय यादव (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी पारदर्शिता तथा शुद्धता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नारनौल से बीएलए-1 कृष्ण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अरुण सर्राफ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें