नारनौल। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षाविद कांतिलाल सैनी की दसवीं पुण्यतिथि पर आनंद रसोई का आयोजन किया गया। आनंद रसोई का आयोजन परशुराम चौक पर किया गया। इस दौरान कांतिलाल सैनी के पुत्र व परिषद के वरिष्ठ सदस्य विशाल सैनी व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और श्रमिकों को अल्पाहार वितरित किया। विशाल सैनी ने कहा कि उनके पिताजी सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रसर रहते थे। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर आनंद रसोई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार यादव एडवोकेट, शारदा देवी और सुभाष सिंगला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद