मंडी अटेली। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर अखिल भारतीय राजपूत महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अतरलाल एडवोकेट ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गुजरवास, भोड़ी, खारीवाड़ा, गढ़ी रूथल और राताकलां गांवों में ग्रामीणों को 10 मई को भोजावास में आयोजित जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाग सिंह तंवर, राजेंद्र नम्बरदार, नरपत कमांडो, ओमप्रकाश हिंदुस्तानी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद