फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता

Mon, 25 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4भूषण मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा एवं विधायक ओ
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में भूषण मंडल और निवाज नगर में हुडीना मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने और सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को 11 साल में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के साथ हरियाणा में हुए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन में रहकर पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं।
इस मौके पर भूषण मंडल अध्यक्ष बलजीत, हुड़ीना मंडल अध्यक्ष मनोज सिहमा, अर्जुन प्रधान, पूर्व सरपंच माया सैनी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें