फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुएं में पत्थर गिरने से अंदर बैठे मजदूर की मौत

Sun, 13 Aug 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खैराना में ट्यूबवेल पर पानी की मोटर निकालने कुंए के अंदर उतरे व्यक्ति पर ऊपर से पत्थर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बाहर निकालकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में गांव बेवल निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका का छोटा भाई विनोद कुमार मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। गांव बेवल निवासी कमल शर्मा के साथ लोरिंग मशीन पर कार्य करता था जोकि शनिवार को सुबह 8 बजे उसका भाई विनोद कुमार व कमल शर्मा दोनों बोरिंग मशीन लेकर गांव खैराना के ट़्यूबवेल पर मोटर निकालने के लिए उतरे थे। दोनों कुएं के अंदर से मोटर निकाल रहे थे। अचानक से पाइप लाइन नीचे खिसक गई और एक पत्थर कुएं के अंदर गिर गया। जो कि पत्थर उसके छोटे भाई विनोद के सिर पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक विनोद कुमार के बड़े भाई के कृष्ण कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें