फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेदिक कॉलेज के 107 कर्मियों में से 29 कर्मी मिले गैर हाजिर, उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में चिकित्सक व कर्मचारियों के समय पर नहीं आने और अनुपस्थित रहने की कुछ समय से सीएम फ्लाइंग को मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने सीआईडी टीम के साथ पटीकरा काॅलेज में छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई में 107 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 29 चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अब टीम ने गैर हाजिर रहने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम शनिवार को सुबह करीब साढे़ 9 बजे बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में पहुंची। सीएम फ्लाइंग के एसआई सत्येंद्र कुमार के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र गौड़ और डॉ. अनिल यादव उप चिकित्सा अधीक्षक शामिल थे। टीम ने जब कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर देखा तो गैर हाजिरी रहने वाले कर्मचारियों में से 6 बीएएमएस डॉक्टर भी शामिल थे। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में 107 अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है, जिनमें से 29 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इनमें 6 बीएएमएस डॉक्टर, 3 एमडी पंचकर्म, दो फार्मासिस्ट व दो क्लर्क के अलावा अन्य कर्मचारियों शामिल हैं। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार और खुफिया विभाग से सब इंस्पेक्टर जसवंत कुमार, एसआई नरेंद्र और एएसआई संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें