फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों ने रोष जताया

Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी मांगों को लेकर नगर परिषद के गेट पर एक मीटिंग कर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।  प्रधान निरंजन लाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी सरकार से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष करती आ रही  है। उन्होंने कहा कि सरकार उसकी मांगों को नही मानती तो नगर पालिका के सभी  सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन प्रतिक्रिया में तेजी लाएगी।  
विज्ञापन


सचिव पूर्णचंद्र जैदिया ने कहा कि हरियाणा सरकार उनकी मांगों को नही मानती है तो उन्हें आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से  कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 18000 रुपए देना, कर्मचारियों को वर्दी, मास्क, सफाई के साधन देना आदि देने की मांग की है।  इस  मौके पर राजेंद्र कुमार, दौलतराम, सुरेश कुमार, भीमसिंह, भगवान दास, सुरेश  कुमार, प्रतापसिंह, बिमला देवी, राजो देवी, कांता देवी, निर्मला देवी व  संतोष देवी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें