नारनौल। नारनौल-सिंघाना नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान देर सायं रोड रोलर के नीचे आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को एंबुलेंस की सहायता से लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गोद निवासी दिनेश (20 वर्षीय) नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था। देर सायं कार्य के दौरान रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल दिनेश को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।