फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रखा वर्क सस्पेंड

Tue, 23 Jan 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रखा। अधिवक्ता व सह चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल व नवनियुक्त बार प्रधान राजीव ने बताया कि सोमवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा राम जन्मभूमि अयोध्या में किया गया। पूरे भारतवर्ष में इसे पर्व के रूप में मनाया गया है, उमंग व हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा भी सोमवार को दोपहर 2 बजे तक का अवकाश घोषित किया गया है। इस कार्यक्रम को देखते हुए बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में वर्क सस्पेंड रखा गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अदालती कार्य पूर्ण रूप से स्थगित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें