फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल खत्म होते ही शुरू हुआ काम, पहले दिन उठाया 30 टन कूड़ा, 400 बाकी

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- शंकर मार्केट में सफाई करता कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पिछले 15 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों और दमकल विभाग की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। शुक्रवार को सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। हड़ताल खत्म होने के बाद पहले दिन सफाई कर्मचारियों ने करीब 30 टन कचरे का उठान किया लेकिन अभी भी लगभग 400 टन कचरा शहर में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाएगी। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही मुख्य बाजार, अस्पताल, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों से कचरा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और सफाई वाहन लगाए गए हैं ताकि जल्द से जल्द हालात सुधारे जा सकें।
हड़ताल के दौरान शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे जिससे बदबू, गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। कई इलाकों में नालियां भी जाम हो गई थीं जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अब कर्मचारी वापसी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद है कि जल्द ही शहर फिर से साफ-सुथरा नजर आएगा।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
नगर पालिका सफाई व दमकल कर्मचारी शुक्रवार से कार्य पर लौट गए है। शहर की सफाई शुरू कर दी गई है। शहरवासियों से सहयोग की अपील कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आने में कुछ समय लगेगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- शंकर मार्केट में सफाई करता कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें