फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधूरे सड़क का काम दो माह में भी शुरू नहीं

Sun, 01 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- सतनाली से मंडीयाली रोड पर सड़क निर्माण को लेकर डाले गए रोड़े--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सतनाली। मंढ़ियाली रेलवे क्रॉसिंग से नांगल माला व डिगरोता तक डेढ़ किलोमीटर अधूरे सड़क का काम दो माह में भी शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर बिना पैमाइश कराए ही रोडे़ डाल दिए।
विज्ञापन

अब यह रोड़े पांच गांवों की करीब 15 हजार की आबादी की परेशानी बढ़ा रहे हैं। विभाग की ओर से दो माह पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए बिना पैमाइश कराए ही रोड़े डाल दिए। लेकिन अब निर्माण शुरू नहीं होने से लोग परेशान हैं।
रोहताश स्वामी का कहना है कि इस सड़क पर दो माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू किया गया था। प्रथम चरण में इसे समतल कर रोड़े डाल दिए। अब लोगों को परेशानी हो रही है। आए दिन वाहनों के टायर फटने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। सतनाली से महेंद्रगढ़ जाने के लिए यह सुगम एवं छोटा मार्ग होने के कारण गांव बीरसिंहवास, नांवां, मंढ़ियाली, डिगरोता, नांगल माला के लोग इस रास्ते का ज्यादा उपयोग होता है लेकिन काम अधूरा छोड़कर क्षेत्र की जनता को परेशानी में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं निवासी गांव मंढियाली के विजय सिंह का कहना है कि पहले तो रोड़ इतना ज्यादा टूट चूका था तब क्षेत्र के लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब सरकार को इस क्षेत्र की याद आई तो इस सड़क का निर्माण का कार्य बड़ी मुश्किल से शुरू हो पाया था। लेकिन अब जिम्मेदार इस इसके निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्र की प्रमुख समस्या जिम्मेदारों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करना चाहिए। अधूरे सड़क पर पड़े रोड़े कोई भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
- वर्जन:
मंढ़ियाली रेलवे क्रॉसिंग से गांव नांगल माला, डिगरोता तक डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में पैमाइश होनी है। विभाग के उच्चाधिकारियों को आगामी कार्यवाही के लिए पत्र भेजा हुआ है। इसकी पैमाइश का काम पूरा होने के बाद शीघ्रता से निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें