फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली-खेड़ी से शुरू हुआ जीआई पाइप लाइन का काम

विज्ञापन
फोटो 7पेयजल के लिए डाले जाने वाले जीआई पाइप लाइन।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के कई गांवों में पानी की सप्लाई मजबूत करने के लिए जीआई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत गांव बिहाली और खेड़ी से की गई है। इन गांवों में करीब 1,20,40,000 रुपये की लागत से नई पाइप लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन

पहले गांवों में बिछी प्लास्टिक पाइप लाइनें काफी पुरानी और खराब हो चुकी थीं जिससे बार-बार लीकेज और पानी की दिक्कतें बनी रहती थीं। ग्रामीण लंबे समय से नई पाइप लाइन की मांग कर रहे थे। अब यह काम शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार की योजना के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि कई गांवों में यह कार्य पहले अधूरा रह गया था। इसके बाद विभाग ने सरपंचों से रिपोर्ट लेकर नए एस्टीमेट तैयार किए और मंजूरी के लिए भेजे।
विज्ञापन

विभाग ने ढाणी अटेली, भीलवाड़ा, अटेली, राता खुर्द, कांटी बांस, खेड़ी, खोड़, नांगल, रामपुरा, सैदपुर, खैरानी समेत कई गांवों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं बनाई हैं। फिलहाल पहले चरण में बिहाली और खेड़ी में काम तेजी से चल रहा है।


इन गांवों के लिए तैयार किए एस्टीमेट
ढाणी अटेली में 172.18 लाख रुपये
भीलवाड़ा में 239.63 लाख रुपये
अटेली में 134.54 लाख रुपये
बिहाली में 302.58 लाख रुपये
राता खुर्द में 73.60 लाख रुपये
कांटी बांस में 437.30 लाख रुपये
खेड़ी में 289.19 लाख रुपये
खोड़ में 151.94 लाख रुपये
नांगल में 111.04 लाख रुपये
नावदी में 92.30 लाख रुपये
रामपुरा में 108.04 लाख रुपये
सैदपुर में 89.95 लाख रुपये
उनिन्दा में 138.99 लाख रुपये
खैरानी में 64.63 लाख रुपये


वर्जन
गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजे गए थे। फिलहाल बिहाली और खेड़ी में कार्य शुरू कर दिया गया है।-प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

वर्जन

ग्राम पंचायत की ओर से विभाग को नई पाइप लाइन डालने की मांग भेजी गई थी। अब कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।-सीताराम, सरपंच प्रतिनिधि, बिहाली

वर्जन
स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कराया जा रहा है। इससे पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।-सत्यनारायण यादव, सरपंच, खेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें