फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद के बाहर शुरू हुआ नालों की सफाई का कार्य

Fri, 05 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में नगर परिषद के बाहर पिछले कई दिनों से सड़क पर गंदा पानी जाम होने की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के कारण यहां से गुजरने वालों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित किया गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद की नींद टूटी और इसके सफाई का कार्य शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के दोनों ओर बने नाले अब से पहले जब भी रुकावट होती थी तो बास की डंडी मार कर इसे साफ करके पानी की निकासी कर दी जाती थी। इस बार नगर परिषद ने जेसीबी मशीन लगाकर नाले काे ठीक से साफ करवाया गया। इतना ही दुकानों के बाहर रखे सामान व नालों पर रखे पत्थरों को भी हटवाया गया। यहां के दुकानदारों ने बताया कि इस नाले की इसी तरह सफाई महीने में एक बार होती रहे तो इसमें पानी की निकासी होती रहेगी। उन्होंने बताया कि यहां नाला खुला होने के कारण सारा कूड़ा व थैलियां जमा हो जाती है, जिसके कारण यह समस्या फिर से पैदा हो जाती है। उन्होंने बताया कि चितवन वाटिका में खड़ी होने वाली सब्जियों की रेहड़ियों पर भी कूड़ादान नहीं है और उनका कूडा भी नाले व सीवर लाइन में जमा हो जाता है। इससे भी यह परेशानी खड़ी हो जाती है। सड़क पर गंदा पानी जमा न हो इसके लिए नप प्रशासन को यहां और भी ठोस व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें