फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए दिया पारदर्शी शासन

Fri, 05 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा शुक्रवार को गांव खेड़की, खायरा, बोचड़िया, हसनपुर, आसरावास, नायन, सरेली व नांगल दुर्गू में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव बोचड़िया व हसनपुर में अटेली विधायक सीताराम यादव तथा आसरावास, नायन व नांगल दर्गू में नांगल चौधरी विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं खायरा में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा व खेड़की में पंचायत समिति सदस्य रणबीर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सरेली गांव में आयुष विभाग से एसएमओ सोनिया चौधरी ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें