फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से शुरू होगा नारनौल बाईपास, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण कार्य : डॉ. अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि नारनौल बाईपास समेत महेंद्रगढ़ जिले के क्षेत्र में बनने वाले ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का कार्य दिसंबर के अंत तक होने की संभावना है। उन्होंने पिछले सप्ताह नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में जानकारी प्राप्त की है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संबंधित निर्माण करने वाली कंपनियों ने दिसंबर में काम प्रारंभ करने की योजना पर काम शुरू दिया है।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने इस विषय में उपायुक्त नारनौल से भी मुआवजे संबंधित मामलों को भी शीघ्र निपटाने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से जिन किसानों को जमीन का मुआवजा साथ लगते हुए गांवों से बहुत कम मिला है, उनकी लंबित आर्बीट्रेशन की अपीलों का भी शीघ्र न्याय प्रदान करने की आवश्यकता पर भी बल दिया है। अधिकारियों को इस विषय में संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों के हितों को देखना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि किसानों का कानून के दायरे में अपना हक प्राप्त करना न्यायिक अधिकार भी है। क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जिस स्तर का आधारभूत ढांचा क्षेत्र में तैयार होने जा रहा है वह अभूतपूर्व है। राष्ट्रीय राजमार्ग, लॉजिस्टिक हब एवं मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने से जिले में विकास के नए युग का प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें