फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई पेयजल लाइनें बिछाने व लीकेज ठीक करने का काम शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- मोहल्ला पड़ाव में पेयजल पाइप लाइन डालते कर्मचारी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में नई पेयजल लाइनें बिछाने व लीकेज ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सोमवार को मोहल्ला पड़ाव से की गई। अब लीकेज लाइनों के कारण शहरवासियों को दूषित पेयजल से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और अब शहर में अलग-अलग बुस्टिंग स्टेशनों से आपूर्ति होने वाले पेयजल का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसके हिसाब से पेयजल का वितरण किया जाएगा। यह मुद्दा स्वच्छ पेयजल हमारा हक अभियान के तहत अमर उजाला ने आठ जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अभियान के तहत टीम ने पेयजल आपूर्ति की पड़ताल करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को भी दिखाया था। इन समाचारों पर संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और यह काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा, लीकेज लाइनों को ठीक करने के लिए दो टीमें बनाई हैं। अब यह टीमें पूरे शहर में सर्वे कर लीकेज लाइनों को ठीक कराएंगी। टीम की ओर से सोमवार को मोहल्ला नत्थुवाला में लीकेज तलाश कर उसे ठीक करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
-
इस प्रकार पेयजल आपूर्ति का नया शेड्यूल
- सिविल अस्पताल बुस्टिंंग स्टेशन से
-सुबह पांच से छह बजे तक मास्टर कॉलोनी
-सुबह छह से सात बजे तक कर्मचारी कॉलोनी, छाजुपूरम, बाल भवन, आदर्श कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, रेलवे रोड

-सुबह सात से आठ बजे अनाज मंडी, दीवान कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, पुराना किला रोड, नहर कॉलोनी

-सुबह आठ से नौ बजे तुलाराम चौक, शंकर कॉलोनी, सब्जी मंडी, यादव धर्मशाला, दादरी रोड, फ्लाई ओवर

-

मोहल्ला महायचान बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह आठ से नौ बजे महायचान मोहल्ला

-सुबह नौ से दस बजे देवीलाल कॉलोनी

-सुबह 10 से 11 बजे मोहल्ला खटीकान

-सुबह 11 से 12 बजे सतनाली रोड

-सुबह 12 से दोपहर दो बजे कुराहवटा रोड

-

लघु सचिवालय बुस्टिंग स्टेशन से
- सुबह 5:30 से 6:10 बजे, 10 से 11 बजे व शाम चार से पांच बजे सिविल कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, जज आवास

-

अघिरा बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह चार से पाच बजे मोहल्ला धानकान, खटीकान, सुनारियान, बास

-सुबह पांच बजे से 5:50 बजे बड़ा दरवाजा, चौक मोहल्ला

-सुबह छह से 6:50 बजे चामधेरा रोड, महाविद्यालय बुस्टिंग स्टेशन

-सुबह 7 से 7:50 बजे सैनीपुरा, नत्थुवाला मोहल्ला

-सुबह 7:55 से 8:55 बजे से शिव कॉलोनी, राठौड मोहल्ला, मढियाली कुआं, कैंची मोड

-सुबह 9 से 9:40 बजे मोहल्ला होली चौक

-

कर्मचारी कॉलोनी बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह 7:40 से 8:40 बजे छाजुपूरम कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी,

-सुबह11:30 से दोपहर 12:30 बजे कर्मचारी कॉलोनी ,फ्रेंड्स कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी

-

महाविद्यालय बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह 6:20 बजे से 7:10 बजे शिव कॉलोनी

-

कार्यालय बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह चार से पांच बजे मोहल्ला पड़ाव, प्रजापत, पुराना महिला कॉलेज

-सुबह पांच से 5:40 बजे डुलाना रोड, पड़ाव मोहल्ला, पुराना महिला कॉलेज, प्रजापत मोहल्ला

-

आईटीआई बुस्टिंग स्टेशन से
-सुबह 9 से 10:30 बजे आईटीआई व पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस

-सुबह 10:30 से 12 बजे पुलिस लाइन

- वर्जन:
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनें बिछाने की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही दो टीमें बनाई गई हैं जो पेयजल लाइनों की नियमित रूप से निगरानी रखेंगी। -जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:70- मोहल्ला पड़ाव में पेयजल पाइप लाइन डालते कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:70- मोहल्ला पड़ाव में पेयजल पाइप लाइन डालते कर्मचारी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें