फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीओ कार्यालय में बिजली नहीं होने से कार्य बाधित

Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली । आम नागरिकों को रोशनी मुहैया कराने वाले बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में बिजली नहीं होने से कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय में यूपीएस और इन्वर्टर बैटरी की सुविधा नहीं है। पावर कट लगने या बिजली सप्लाई बाधित हो जाने के कारण कार्यालय में होने वाला कामकाज ठप हो जाता है। जिस कारण कार्यालय में बिजली संबंधित अनेक कार्य करवाने आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को भी गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि कार्यालय में यूपीएस व इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि कर्मचारी सुचारू रूप से कार्य कर सकें और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें