फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए महिला टीम हुई रवाना

Thu, 02 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 07 मंदिर में माथा टेक कर मन्नत मांगती महिला ​खिलाड़ी। स्वय
विज्ञापन
नारनौल। शुक्रवार को होने वाली राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की अंडर 17 महिला क्रिकेट टीम वीरवार को रवाना हो गई है। रवाना होने से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने खुडाना स्थित दुर्गा माता मंदिर में माथा टेककर बेहतर प्रदर्शन व जीत की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

महिला टीम की कोच इशिका ने बताया कि ये तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कैथल में होगी। प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश की कई टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में कई अच्छे बल्लेबाज व गेंदबाज शामिल हैं। टीम में मुस्कान, कशिश, राखी, ललिता, गूंजन, लक्ष्मी, काव्या, हिमानी, रिद्धि, वन्या, रिया, पायल व दिव्या आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस टीम से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर जरूर खरी उतरेगी। टीम के साथ टीम इंचार्ज के रूप में अशोक माधव भी टीम के साथ गए हैं। टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों में से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना की 12, आरएचएम पोता की 3 व ज्ञान कोष आकोदा की एक खिलाड़ी शामिल हैं। खुडाना स्कूल के प्राचार्य जोगिंदर पाल व एईओ रमेश चंद्र ने टीम को विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें