फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य महिला महाकुंभ में नारी शक्ति का सम्मान, तीन महिलाओं को मिला नारी गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय वैदिक महासंघ की ओर से गणपति गार्डन में आर्य महिला महाकुंभ और महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और आर्य समाज के कार्यों में योगदान देने वाली सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. कृष्णा आर्या, मिथलेश और युगान्ता यादव को नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्णा आर्या को सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और स्वामी दयानंद की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मान मिला। महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कलावती आचार्या और विधायक कंवर सिंह यादव ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. आर्या विदेशों में भारतीय संस्कृति और वैदिक विचारों को लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर चुकी हैं।
कार्यक्रम में डॉ. रीतम्भरा यादव, आचार्य यशदेव शास्त्री, धर्माचार्य पुष्पा शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हजारों की संख्या में मातृशक्ति और आर्य समाज से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें