निजामपुर। ग्राम पंचायत अमरपुर जोरासी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता स्नेहलता की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने महिलाओं को संतुलित आहार और जलसंरक्षण के प्रति जागरूक किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल कनेक्शन को नालियों से बाहर रखते हुए उन पर पर टोटी लगानी चाहिए। आवश्यकता से अधिक जल का प्रयोग हमारे लिए हानिकारक होता है क्योंकि आज प्रत्येक घर में सर्फ व साबुन के साथ अन्य का प्रयोग भी होता है जो व्यर्थ बहने वाले जल में मिलकर उसको केमिकल युक्त बना देता है और यही दूषित जल वर्षा के जल संरक्षण में बाधक बनने के साथ जमीन के जल को भी दूषित कर देता है।