फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, दस दिन से प्यासा देवस्थान मोहल्ला

विज्ञापन
फोटो नंबर- 12खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करती पेयजल समस्या से परेशान मोहल्ला देवस्थान की महिलाएं
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला देवस्थान में पिछले दस दिनों से पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही। गुरुद्वारा लाइन और बड़का कुआं लाइन में पानी नहीं पहुंचने से घरों में संकट बना हुआ है। शनिवार को परेशान महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर मोहल्ले में प्रदर्शन किया और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी की टंकी के आसपास और ऊपरी हिस्से में तो पानी आ रहा है, लेकिन टंकी से दूर होने के कारण गुरुद्वारा और बड़का कुआं लाइन में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पा रहा। कई दिनों से घरों में पानी न आने के कारण लोगों को दूसरी जगहों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
बार-बार खराब हो जाती है मोटर
सुनीता देवी, मणि शर्मा, मधु कटारिया, संतोष देवी, विमला देवी, शीला महेश्वरी, रेखा देवी, धन्वंतरी देवी और मिन्नू देवी ने बताया कि सप्लाई से जुड़े कर्मचारियों से शिकायत करने पर अक्सर मोटर खराब होने की बात कही जाती है। उनका कहना है कि मोटर ठीक कराने के कुछ समय बाद वह फिर खराब हो जाती है। मोटर पुरानी होने के कारण मोहल्ले में यह समस्या बनी हुई है और अब तक इसका स्थायी हल नहीं निकला।
विज्ञापन

एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकाव
गुरुद्वारा लाइन और बावड़ीपुर मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के चलते उन्हें घर का काम छोड़कर पानी का इंतजाम करने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। महिलाओं ने वार्ड पार्षद और संबंधित विभाग से मांग की कि प्रभावित लाइनों में जल्द पेयजल सप्लाई बहाल की जाए।
वर्जन:
देवस्थान में बूस्टिंग स्टेशन की मोटर ठीक करा दी गई है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा वहां जांच करवाई जाएगी। नई मोटर लगाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।-नरेश चंदेला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें