फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया हिस्सा

Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करती नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। महिलाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह बात सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने की। कमलेश सैनी ने कहा कि महिलाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना भी प्रदान करता है।

संगीता यादव ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता करवाई। इसी प्रकार 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर साइकिल दौड़, 300 मीटर व 400 मीटर दौड़ करवाई गई। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी के अलावा सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें