फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लाडो लक्ष्मी योजना में नियमों से क्षेत्र की महिलाओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सिहमा। दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना भले ही शुरू कर दी गई है लेकिन जमीनी स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर महिलाओं में रोष है। महिलाओं ने बताया कि पोर्टल पर बार-बार त्रुटि आने के कारण आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।

वहीं कुछ महिलाओं को आय प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र या विवाह प्रमाण पत्र से जुड़ी शर्तों के कारण पात्र होते हुए भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।



रामकला देवी, संतोष देवी, राजबाला देवी, लाजवंती देवी, संतरा देवी, सविता देवी, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी, पुष्पा किरोस्ता देवी, विमला देवी ने बताया कि योजना का प्रचार तो बड़े पैमाने पर किया गया लेकिन जब वे आवेदन करने पहुंचीं तो कई तकनीकी व दस्तावेज संबंधी शर्तों ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही कि किन शर्तों को पूरा करने पर योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें