फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
ससुराल वालो पर हत्या का केस दर्ज करवाने की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एक प्रसूता की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। परिजनों ने महिला थाने के विरोध जताया। पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। दूसरी ओर महिला थाना पुलिस ने महिला के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। शव का पोस्टमार्टम देर शाम तक नहीं हुआ था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत में बताया कि गांव माधोगढ निवासी जगबीर ने अपनी दो बेटियों की शादी गांव जेतपुर निवासी सतीश व सन्नी कुमार से नवंबर 2019 में की थी। लेकिन, शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। जिसको लेकर महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत के सामने मामला सुलझा दिया था। कई बार पंचायत के माध्यम से भी मामले को निपटाया गया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भ के दौरान महिला के साथ मारपीट कर दी। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को चोट लगी। जिससे महिला डिप्रेशन में आ गई। महिला की 29 जून को डिलिवरी हुई थी। डिलिवरी के बाद महिला कोमा में थी। डॉक्टरों ने महिला की तबीयत में सुधार न होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला की मौत का जिम्मेवार ससुराल का पूरा परिवार बताकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पोस्टमार्टम देर शाम तक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें