फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, बाजार हुआ गुलजार

Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर नारनौल के बाजार में मेहंदी लगवातीं महिलाएं।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुधवार को धूमधाम से महिलाओं की ओर से करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को शहर के बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। ज्वेलरी, चूड़ी और कपड़ों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के शॉपिंग कॉम्लेक्स, सब्जी मंडी रोड, मसानी चौक, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक सहित शहर के मुख्य बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ रही।
शिव परिवार की पूजा का है विशेष महत्व: पंडित राहुल भारद्वाज
हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है, यह व्रत स्त्रियां सौभाग्य और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए तथा पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया की करवा चौथ का व्रत अबकी बार बुधवार को किया जायेगा। महेंद्रगढ़ में चंद्रोदय का समय रात्रि 8:20 पर होगा, चंद्रोदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व शाम 2:05 पर शिव योग लग रहा जो चंद्र उदय के समय भी रहेगा ये योग बहुत ही शुभ माना गया है। महिलाएं ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करते हुए शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए, जीवन में अमृतत्व प्रदान करने वाले भगवान चंद्रमा का उदय होते ही अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना चाहिए।

करवा चौथ को लेकर नारनौल के बाजार में मेहंदी लगवातीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें