फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली मिलन में राधा-कृष्ण की झांकी के साथ झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो नंबर-09अग्रवाल सभा में होली मिलन समारोह मनाती राधे-राधे ग्रुप की महिलाएं।
विज्ञापन
नारनौल। राधे-राधे ग्रुप द्वारा सोमवार को अग्रवाल सभा भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर सबसे पहले महिलाओं ने तिलक लगाकर व एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली खेली और बधाई दी। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया। इसके बाद झांकी निकाली और फूलों की होली खेलते हुए भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी महिलाओं ने साथ मिलकर भोजन रूपी प्रसाद किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रतनी दादी, संगीता तायल व रिंकू गर्ग आदि सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें