फोटो नंबर- 19खिलाड़ी विजय लक्ष्मी के गांव पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। नांगल पीपा की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने कैथल में आयोजित दसवीं नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह मेडल राजस्थान के खिलाड़ी को हराकर जीता है। इससे पूर्व भी छात्रा मार्शल आर्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में नेशनल खेलकर ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
गांव नांगल पीपा की बेटी विजयलक्ष्मी ने मार्शल आर्ट की टीएए नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कैथल में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 9 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें विजयलक्ष्मी ने अपने विभिन्न राउंड में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में विजय लक्ष्मी ने राजस्थान की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस अवसर पर रामनरेश सरपंच, अमर सिंह पूर्व सरपंच, अतर सिंह डिपो होल्डर, जय किशन विजय लक्ष्मी के पिता , घीसाराम, रामकिशन, अमर सिंह राठी, लालाराम व हनी राव आदि लोग मौजूद रहे।