फोटो नंबर-07नारनौल में करवा चौथ पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं।
नारनौल। शहर के मोहल्ला देवस्थान में महिलाओं ने करवाचौथ पर्व को लेकर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी संयोजक अनु अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल तथा विनय अग्रवाल रहीं।
महिलाओं ने डांडिया, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, बैलून गेम तथा नृत्य आदि का आयोजन कर पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं द्वारा खाने सहित विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगवाए गए थे। कार्यक्रम की संयोजक अनु अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस दिन वह व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ कार्यक्रम की सहभागी महिलाओं में मीनू अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, मीतू जैन, सरिता वशिष्ठ, अंजू जैन, मधु अग्रवाल, रवीना सोनी, पूजा सैनी, मोनिका, ममता फौजदार, पारुल, ममता अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सुनीता गोयल, आरती अग्रवाल, सुशीला फौजदार, मीनू संघी मौजूद रहीं।