फोटो नंबर-08अटेली में फोगिंग करते कर्मचारी। संवाद
मंडी अटेली। बदलते मौसम को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में फॉगिंग कराने का कार्य किया। कस्बे में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य द्वारा पिछले लंबे समय से फॉगिंग कराने की मांग उठाई जा रही थी। नपा प्रशासन ने कस्बे के मुख्य बाजार, पुराने बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, नांगल बैरियर, वाल्मीकि बस्ती, रेवाड़ी नारनौल सड़क मार्ग पर मशीन के माध्यम से फॉगिंग कराई ताकि कस्बावासियों को मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।