नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा में नौ चौक हवेली के पास शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला वासियों के सहयोग से सामूहिक भागवत पूजन के साथ हुई। इसके उपरांत महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली।
यात्रा में वे बैंडबाजों की धुन पर नाचते-गाते पूरे मोहल्ले में भ्रमण करती नजर आईं। वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित मोरध्वज शुक्ला ने अपने मुखारबिंद से भागवत कथा का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अनेक जन्मों के पुण्य फल से ही भागवत कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस का आनंद लिया। संवाद