फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफेद क्रांति को बढ़ावा देने के लिए महिलाएं कर रही प्रयास

विज्ञापन
फोटो 11सफेद क्रांति को बढ़ावा देती समिति की महिलाएं। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। दी बाछौद आदर्श महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की महिलाएं सफेद क्रांति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही हैं। समिति में करीब 500 लीटर दूध पशुपालक दे रहे हैं। समिति पशुपालकों के दूध को वीटा दूध उत्पाद में भेज रही हैं। समिति की प्रधान सुमन देवी, सचिव बीरमति, उपप्रधान विद्या देवी, सदस्य प्रियंका, भतेरी व रेश्मा मिलकर अपने परिवार की आजीविका चला रही है। कृषि विकास अधिकारी डाॅ. वीर कुमार ने बताया कि सरकार दूध उत्पादन के लिए सहकारी संस्थाओं को बढ़ावा देती है। यह दुग्ध उत्पादक समिति धरातल पर अच्छा कार्य कर रही है। गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि यह समिति हमारे गांव में बेहतर कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें