फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं में भी बढ़ा खेलों के प्रति उत्साह, अभ्यास शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर- 34कविता देवी, मोहल्ला-सलामपुरा
विज्ञापन
नारनौल। सुभाष स्टेडियम में खंड स्तर पर 20 जनवरी को महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे महिलाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ रही है और महिलाएं खेल को अपने दैनिक जीवन में अपना रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली महिलाओं को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विजेता महिलाएं प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अब खेल का अभ्यास करना शुरू कर रही है।
खंडस्तरीय प्रतियोगिता में जिन महिलाओं ने भाग लिया था। उनमें से अधिकतर विशेष तौर पर 30 से अधिक उम्र की महिलाएं खेल गतिविधियों से दूर अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रहती है। खेल प्रतियोगिता से महिलाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
बचपन में खेला करते थे लेकिन शादी के बाद दिनचर्या बदल गई और घर के काम में व्यस्त हो गई। खेलकूद प्रतियोगिता में मैंने भाग लिया और चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब मैं चक्का फेंक का नियमित रूप से अभ्यास करूंगी। -कविता देवी, मोहल्ला-सलामपुरा
बॉक्स

स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता के दौरान भाग लेती थी। खेल प्रतियोगिता के दौरान वह अभ्यास काम आया और 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उम्मीद है जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहुंगी। सरोज देवी, मोहल्ला-सलामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें