फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस में महिला की सोने की चेन तोड़ी

Mon, 02 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा निवासी एक महिला की बस में 2 तोले की सोने की चेन तोड़ ली। महिला कनीना से सिसोठ जा रही थी। कनीना सदर थाना पुलिस में दी शिकायत में करीरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी मां कमलेश देवी 27 नवंबर को बुआ के पास सिसोठ जा रही थी। बाइक पर मां को बैठाकर कनीना बस स्टैंड पर लेकर आया। वहां से उसने मां को कनीना बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में बैठाया था। बताया कि भीड़ में किसी व्यक्ति ने मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली। कनीना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें