फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खून से लथपथ घर के आंगन में मिला महिला का शव, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
फोटो 73 मृतका शकुंतला। फाइल फोटो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली थाना क्षेत्र के गांव ढाणी कुम्हारान में शकुंतला (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह महिला का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका के पति मीरसिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति मीरसिंह ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात वह खेत में सो रहा था। उनकी पत्नी शकुंतला घर पर अकेली थी। अगले दिन शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका पड़ोसी रीतिक उसे बुलाने खेत में आया और कहा कि सरपंच आपको बुला रहे हैं जल्दी घर चलो।
जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था और बाहर लोगों भी भीड़ लगी थी। वह गेट खोलकर अंदर गए तो उनकी पत्नी शकुंतला आंगन में मुंह के बल पड़ी थी और उनके सिर में चोट लगने के कारण खून बह रहा था।
विज्ञापन

वहां मौजूद सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे मीरसिंह के घर में झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वे घर आए लेकिन गेट और लाइट बंद थी। उसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की टी-शर्ट पहने घर से निकला। वे अंधेरे के कारण उसका पीछा नहीं कर पाए।

जमीन विवाद में हत्या का शक
मीरसिंह ने बताया कि उनके भाई भिवानी निवासी विरेंद्र उर्फ कालू, सुमेर सिंह, निर्मला और जोगेंद्र के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। पांच-छह महीने पहले जमीन के बंटवारे को लेकर भी मारपीट हुई थी और आरोपियों ने तब जान से मारने की धमकी भी दी थी। मीरसिंह ने इन चारों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
-
दो बेटे अविवाहित, घर पर कोई नहीं
मीरसिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों ही अविवाहित हैं। फिलहाल दोनों ही निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों बेटों को बुलाया गया। घटना के दौरान शकुंतला घर पर अकेली थी। शाम करीब साढ़े 7 बजे उनका मृतका अंतिम संस्कार किया गया।


वर्जन:
कंट्रोल रूम को शकुंतला के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी और मौका मुआयना किया गया। शिकायतकर्ता के आरोप के अनुसार चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से एफएसएल टीम ने घटना संबंधी सबूत एकत्र किए हैं। अब सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी, सतनाली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें