फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला हनीट्रैप में गिरफ्तार, दो साथी भी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के आरोप में एक महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नारनौल निवासी राकेश अग्रवाल ने मंगलवार रात पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई रोहताश के खिलाफ पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके साथी दिनेश व तरूण ने भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक अलग-अलग बातचीत में पहले एक करोड़ रुपये, फिर 75 लाख और बाद में 50 लाख रुपये तक की मांग की गई। यह भी कहा गया कि पैसे देने पर शिकायत वापस ले ली जाएगी। राकेश ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुणपाल ने बताया कि शिकायत 27 अक्तूबर को मिली थी। पुलिस ने रिकॉर्डिंग सुनी जिसमें अलग-अलग रकम मांगने की बातचीत सामने आई। पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि आरोपी अगले दिन पैसे लेने नारनौल आने वाले थे। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक पटोदी और एक गुरुग्राम का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी चल रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित बाकी तथ्यों की जांच के बाद स्थिति और साफ होगी। फिलहाल शिकायतकर्ता के लगाए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें