फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन में सफर कर रही महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 10 Jan 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली से उदयपुर जा रही एक महिला की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। उसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला की ठंड की वजह से नारनौल रेलवे स्टेशन के नजदीक तबीयत खराब हो गई थी। इस बारे में परिजन विनोद कुमार ने बताया कि वह उदयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन नारनौल के पास पहुंची तो 53 वर्षीय महिला बिन्दु दत्ता निवासी पालम कॉलोनी दिल्ली की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर बिन्दु दत्ता को नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतार कर नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें