फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या के समाधान के लिए लगाया जाम

Fri, 18 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीओ साहब! सुणों, पांच दिन हौग्यै न्यायै नै। छह-सात दिनां तै नल ना आरया।  ये बातें मोहल्लो महायचान और खटीकान की गुस्साई महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को सुनाई। मोहल्ला महायचान और खटीकान में पिछले छह सात दिनों से पानी नहीं आ रहा। इसको लेकर उक्त मोहल्लों की महिलाओं ने राजकीय महिला महाविद्यालय के पास महेंद्रगढ़-नारनौल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम लग जाने पर हाईवे के दोनों ओर भारी जाम लग गया जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पाकर सिटी इंचार्ज सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी एक न सुनी। इसके बाद मौके पर पहुंच जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एमसी गोयल गुस्साई महिलाओं को जल्द पानी की सप्लाई छुड़वाने का आश्वासन दिया उसके बाद ही महिलाओं ने जाम खोला।

क्या कहती हैं गुस्साई महिलाएं
सविता, चमेली, संतोष, अंगूरी, सुषमा, सरोज सहित अनेेेकों महिलाओं ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी के अभाव में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कई बार तो पानी साफ भी नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस समय मोहल्ले में पानी के अभाव में बुरा हाल है। नहाने के लिए तो कहां पीने के लिए पानी नहीं है। इस समय उन्हें बाहर से आए मेहमानों के लिए पानी खरीद कर मंगवाना पड़ता है। कई लोग तो कही दूर दराज से पानी ला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन प्रशासन नहीं जागा उसके बाद मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रशासन को सुनाई खरी-खरी
गुस्साई महिलाओं ने जाम खुलवाने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को खरी-खरी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि कई दिनों से मोहल्लावासी परेशान चल रहे हैं लेकिन आपने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एसडीओ साहब पांच दिनों से वो नहाये भी नहीं हैं। अगर उन्हेें आज पानी नहीं मिला तो वो आत्म हत्या करने को मजबूर हो जाएंगी। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

जाम से यात्री हुए परेशान
मोहल्ला खटीकान एवं महायचान की महिलाओं ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगभग डेढ़ बजे से 2 बजे तक चला। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सरकारी, निजी बस बसें तथा अन्य वाहन फंसे रहे। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से निजी स्कूलों की बसें भी जाम में फंस गई जिससे छोटे विद्यार्थियों के चेहरे पर परेशानी दिखाई दी।

वर्जन:
इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एमसी गोयल ने पानी की सप्लाई बाधित होने का ठीकरा बिजली निगम पर फोड़ा। उन्होंने बताया कि गांव देवास में उनका प्लांट हैं जहां पर शहर के लिए पानी सप्लाई होती है। प्लांट पर बिजली सप्लाई केवल 4-5 घंटे होती है। बिजली कमी के कारण प्लांट में न तो पानी साफ हो पाता, न ही शहर की सप्लाई सुचारु रूप छोड़ी जा सकती है जबकि देवास प्लांट इंडीपेंडेंट फीडर है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम महेंद्रगढ़ के एक्सईएन को पिछले एक सप्ताह पहले लिखित में शिकायत दी थी जबकि फोन पर तो लगभग हर रोज बातें हो जाती हैं उनका जवाब एक ही होता है कि वे फाल्ट का ठीक करवा रहे हैं या फिर अभी हो जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें