फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व नांगल सिरोही के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने वीरवार देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पति के बयान पर पुलिस शुक्रवार को बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के पति राजस्थान प्रदेश के जिला झुंझुनू के गांव टीबाबसई निवासी कैलाशंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर को उसकी पत्नी सरोज व उसकी बेटी निकिता उसके भाई इंद्राज की बाइक लेकर निची भांडोर रिश्तेदारी में आई थी। बाइक उसकी लड़की निकिता चला रही थी। उसी दिन करीब 2 बजे जब दोनों निची भांडोर से वापस हो रहे थे तब गांव नांगल सिरोही से निकलते ही मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंची तो एक बाइक चालक तेज गति से चलाता हुआ आया और उसकी लड़की की निकिता की बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी बेटी व पत्नी सड़क पर गिर गई। राहगीरों ने दोनों को नारनौल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद सरोज को गंभीर हालत होने के चलते उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत अधिक खराब होने के कारण वीरवार को जयपुर लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति कैलाश चंद के ब्यान पर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें