मंडी अटेली। अटेली-बहरोड मार्ग पर गांव बिहाली के पास बाइक की टक्कर से घायल हुई बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बिहाली निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसकी दादी रामगिरी देवी मंगलवार को गांव में किसी कार्य से जा रही थी कि बस स्टैंड के समीप बाइक चालक ने टक्कर मार दिया जिससे वे घायल हो गई थीं। सामान्य अस्पताल से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। नारनौल सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान दादी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।