नारनौल। शहर थाना पुलिस टीम ने जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 1860 रुपये बरामद किए हैं। शहर थाना प्रबंधक कृपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुरानी मंडी के नजदीक रेलवे फाटक के पास श्याम मंदिर के सामने जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान नारनौल निवासी राहुल, राजेश, अंकित, किशन, सोनू, राहुल और डब्बू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 1860 रुपये व 182 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।