फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतका की कागजी कार्रवाई करती पुलिस--संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव सुंदरह में शुक्रवार को प्लाट से ईंधन लेकर निकली महिला बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की दी शिकायत में गांव सुंदरह निवासी राकेश ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्य के लिए गांव नोरंगपुर गया हुआ था। शनिवार को उसको फोन पर सूचना मिली कि उसकी पत्नी मधुबाला दुर्घटना में घायल हो गई है। मृतका के पति ने बताया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम को मधुबाला प्लाट से ईंधन लेकर घर जा रही थी। जब वह शमशान घाट के पास पहुंची तो भोजावास की ओर से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही बाइक चलाते हुए उसकी पत्नी को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने मृतका के पति राकेश के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।