फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएने पकड़ी 360 पेटी शराब, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए की टीम ने शुक्रवार रात सतनाली मोड़ पर नाकाबंदी कर पिकअप पर लदी 360 पेटी शराब बरामद किया। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम प्रभारी एसआई गोविंद ने बताया कि पिकप जब्त कर दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान शुक्रवार रात को सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतीश उर्फ सतिया निवासी आकोदा पिकअप गाड़ी में नारनौल से अवैध शराब भरकर आकोदा की तरफ आ रहा है और अवैध शराब की तस्करी में प्रमोद उर्फ प्रवीण निवासी खुडाना भी उसके साथ है। टीम द्वारा सतनाली मोड़ पर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया तो एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी चालक और परिचालक से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सतीश और प्रमोद उपरोक्त बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में देशी शराब और अंग्रेजी शराब की 360 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें