फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाणी बाठोठा बस स्टैंड के पास एक कार ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी। इसमें बाइक के पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई। जिससे उसको गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक महिला के पति की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिरोही बहाली निवासी राजकुमार ने बताया कि वीरवार सायं करीब 5:30 बजे वह अपनी करीब 38 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर नारनौल से अपने गांव सिरोही बहाली जा रहा था। जब वह गांव ढाणी बाठोठा के पास पहुंचे थे कि गांव के बस स्टैंड के पास एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसकी पत्नी सुनीता बाइक से नीचे गिर गई जिससे उसके सिर व अन्य जगह पर गंभीर चोटें आई। वह भी साइड में गिर गया जिससे उसको हल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें