फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड पर पावर हाउस के निकट रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे हुडिना निवासी राजेश देवी (50) वर्षीय अपनी बेटी निशा के साथ स्कूटी पर सवार होकर नारनौल से गांव हुडिना जा रही थी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के पास कनीना जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने पीछे से स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी राजेश देवी बस के टायर के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, निशा को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महावीर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें